इंटरनेट डेस्क। हाल ही में फरीदाबाद की पुलिस के सामने एक मुज्लिम ने अपने सभी गुनाहों को कबूल किया है और उसके गुनाहों के बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मुज्लिम का नाम जगतार है। शुरू में मामूली चोरियां करने वाला इंसान किस तरह से एक सीरियल किलर बन गया।
फरीदाबाद की पुलिस ने बताया कि उस मुज्लिम ने खुद अपने सभी गुनाहों के बारे में बताया है। मुज्लिम ने अपने बारे में बताया है कि उसने पहली चोरी 1997 में की, जबकि पहला मर्डर कुरुक्षेत्र में साल 2005 में किया था। इसके बाद तो जैसे मर्डर की झड़ी ही लग गयी हो। पंजाब के संगरूर में साल 2008 में, सूरत में अगस्त 2011 में, कुरुक्षेत्र में ही दूसरा मर्डर 2015 में, 2016 में पलवल रेलवे स्टेशन के पास, फिर 2016 में ही दिल्ली के नरेला में और इसी साल अप्रैल में फरीदाबाद में अपने साथी का मर्डर कर दिया।
एक और अजीब बात है जो जगतार के बारे में पता चली है वो ये है कि मर्डर करने से पहले वो 108 बार विशेष मंत्र का जाप करता है और फिर अपने शिकार की जान ले लेता है। जगतार का कहना है कि इससे उसकी खून की प्यास बुझती है।
चोरी और लूट के पैसे को लेकर आपसी रंजिश के चलते उसने साथी का फरीदाबाद में मर्डर कर दिया था। जगतार नियमित रूप से बेलदारी का काम करता और वही घरों को चोरी का निशाना बनाता था। वारदात करने के बाद जगह बदल लेता था।
694 views