ज्योतिष डेस्क। भगवान शिव को खुश करने के लिए सोमवार के दिन खास पूजा की जाती है। सोमवार क दिन श्रद्धा से भोलेनाथ का स्मरण किया जाए तो जातक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ण होती है। आइये दोस्तों आज हम आपको बताते है कि सोमवार के दिन क्या क्या उपाय करके भोलेनाथ को खुश किया जात सकता है। भोलेनाथ को खुश रखने के चमत्कारी उपाय।
सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल अर्पित करने के साथ ही बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत ही प्रिय है। इसे सोमवार के दिन अगर भोलेनाथ को अर्पित किया जाए तो भोलेनाथ बहुत ही जल्दी खुश हो जाते हैं।
कुछ लोग सोमवार के दिन व्रत भी रखते हैं, हिंदू मान्यता के मुताबिक यदि कुंवारी कन्याएं सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं और माता पार्वती की पूजा करती हैं तो उन्हें इस व्रत को करने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जिनका विवाह नहीं हो रहा होता है ऐसे लडक़े या लड़कियां यदि सोमवार का व्रत करते हैं और पूरी श्रद्धा से भगवान शिव का भजन-पूजन करते हैं तो उनके विवाह के योग बनने लगते हैं।
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जो लोग सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं उन्हें दुख, भय, रोग आदि पीड़ाएं नहीं सताती हैं। आइए जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र और इसके अर्थ के बारे में
महामृत्युंजय मंत्र :-
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ :-
समस्त संसार के पालनहार, तीन नेत्र वाले शिव की हम अराधना करते हैं। विश्व में सुरभि फैलाने वाले भगवान शिव मृत्यु न कि मोक्ष से हमें मुक्ति दिलाएं।
नोट: इस ज्योतिष आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे सिर्फ सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।
Source: Google
1,363 views