ज्योतिष डेस्क। सूर्य आज मिथुन राशि में रहेगा और चन्द्रमा आज तुला राशि में रहेगा, इन दोनों को आज विशाखा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष :-
मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, सूर्यदेव की आज आप पर विशेष कृपा रहेगी।
वृष :-
भगवान शिव की कृपा से आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा।
मिथुन :-
इस राशि के जातक आज व्यस्त रहेंगे, निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे, धन लाभ के योग हैं।
कर्क :-
परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा, वहीं परिजनों का साथ मिलने से आनंद से दिन बिताएंगे।
सिंह :-
आपका दिन आज अन्य दिनों की तरह ही सामान्य रहेगा, महत्वपूर्ण कागजात व अकाऊंट्स का मैनेजमेंट करने में पूरा दिन व्यतीत होगा। सिंह राशि के जातकों का मन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त होगा, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
कन्या :-
आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
तुला :-
तुला राशि के जातक आज धनार्जन के लिए कुछ गलत तरीकों को भी अपना सकते हैं, सुदृढ़ इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।
वृश्चिक :-
किसी बात को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं, वहीं शाम के समय कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
धनु :-
धनु राशि के जातक लाभ प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग न करें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है।
मकर :-
मकर राशि के जातकों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। इन मौकों का पूरा लाभ उठाएं।
कुंभ :-
आज आपको किसी कार्य में असफलता मिलेगी लेकिन इससे परेशान न हों। कर्मठ होकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। कुंभ राशि के जातक पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।
मीन :-
कार्यस्थल पर तनाव रहने की संभावना है, चिंता छोड़कर करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी, परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
दूध के ये चमत्कारी टोटके, दूर करते है सभी दुख
इन तिथियों को भूलकर भी ना तोड़ें बेलपत्र, वरना भौलेनाथ कर देंगे बर्बाद
सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव होते है खुश, हर मनोकामनाएं करते है पूरी
Source: Google
2,238 views