इंटरनेट डेस्क। भाग-दौड़ जीवन शैली के चलते व्यक्ति खुद के लिए वक्त नहीं निकल पाता है। इस प्रकार वह अपनी सेहत ख़राब करता रहता है। शरीर के कई हिस्सों में इसका असर भी दिखने लगता है। शरीर के अंगों के ठीक ढंग से काम करने के लिए हड्डियों का मजबूत होना आवश्यक है। हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी हैं। लेकिन खानपान में बदलाव और पौष्टिकता की कमी होने के कारण से कैल्शियम की कमी होती जाती है। खासकर लंबे समय तक ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं में कैल्शियम की बहुत कमी हो जाती है जिससे हड्डियों में दर्द होने लगता है।
महिलाएं इस दर्द को मामूली समझ कर इग्नोर कर देती है लेकिन बाद में यही समस्या गंभीर रोगों का रूप धारण कर लेती है। बिजी जीवनशेली और गलत खानपान की आदतों के चलते बॉडी में कैल्शियम की कमी की वजह से कई बीमारियां हो जाती है। कमर दर्द और पैर दर्द जैसी परेशानियां तो आम हो गई है। जब इनका दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो पेन किलर ले लेते हैं। यह पेन किलर दर्द से तुरंत आराम तो दिला देती है लेकिन आपकी सेहत के लिए यह हानिकारक है। इससे राहत पाने के लिए आपको एक ऐसी चीज बता रहे है जिसके उपयोग से आपको हर दर्द में आराम मिलेगा। साथ ही इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है।
जायफल बाजार में आसानी से मिल जाता है। यह आपके कमर, जोड़ों और घुटनों के दर्द को एक मिनट में गायब कर देगा। कैल्शियम के अलावा इसमें फास्फोरस भी होता है इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। जायफल के पाउडर को रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिये। इसके अलावा तिल के तेल में जायफल को घिसकर हल्का गर्म कर लें और ठंडा होने पर दर्द वाली जगह पर मालिश करें।
326 views